संवाद सहयोगी, जसवंतनगर : अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली पेट में ज
संवाद
सहयोगी, जसवंतनगर : अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला
दी। गोली पेट में जा लगी इससे महिला घायल हो गई, उसे तुरंत अस्पताल में
भर्ती कराया गया। आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस
जुटी है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी उसके बेटे ने पुलिस को बताई है।घटना बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम पीहरपुर की है। राघवेंद्र ¨सह यादव व उसकी पत्नी प्रभा देवी के बीच गुरुवार की शाम को जमकर विवाद हो गया था। राघवेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का अन्य व्यक्ति से नाजायज ताल्लुकात हैं। बात इतनी तूल पकड़ गई कि राघवेंद्र ने लोहे की सरिया से उसकी मारपीट कर दी थी, जिसकी प्रभा ने थाने में रिपोर्ट कर दी। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह रिपोर्ट की बात पर गुस्साए राघवेंद्र ने उसको गोली मार दी जिससे वह घायल हो गई। गोली पेट में लगी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला के पुत्र मोहित यादव ने अपने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना पुलिस प्रभारी रूपे लाल शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Read More- ,Where is Etawah इटावा जिला , अवैध संबंध के शक में पत्नी को मारी गोली,
No comments:
Post a Comment